झारखण्ड बोकारो

चंदनकियारी में बुद्धिजीवी एवं किसान मोर्चा का संयुक्त विस्तार बैठक संपन्न

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरुवार को रविन्द्र भवन चंदनकियारी सभा कक्ष में बोकारो जिला बुद्धिजीवी मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चंदनकियारी प्रखंड के कर्मिली क्षेत्र का संगठनात्मक विस्तार किया गया।

बुद्धिजीवी मोर्चा के लिए अध्यक्ष मृत्युन्ज महथा, सचिव छोटन रजवार तथा कोषाध्यक्ष देश रंजन, को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं किसान मोर्चा में अध्यक्ष पद रिक्त रखा गया, सचिव अजय चौधरी और कोषाध्यक्ष देवानंद सहिश बनाए गए।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बोकारो जिला बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोमर मुंडा ने की, जबकि संचालन चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष काली पद महतो ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोलेश्वर सोरेन, रूप चाँद मुर्मू , उमेश बास्की, बिरेन राजवार,महेंद्र बाउरी, नरेश भगत, मिनाज अंसारी, फलील अंसारी, वनेश्वर हांसदा,परमेश्वर मरांडी, विकास दास, अमरजीत भगत, युधिष्ठीर रजवार, विभूति सोरेन, होलिका देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

तेनुघाट में वट सावित्री व्रत की धूम: सुहागिनों ने बरगद वृक्ष की परिक्रमा कर मांगा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद

admin

झारखण्ड गठन के बाद से अबतक हाथियों ने 1487 लोगो को मार डाला .. जानिये क्या है राज्य के नियम व कानून

admin

सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग, 23 अगस्त को राजभवन घेराव

admin

Leave a Comment