गोमिया झारखण्ड बोकारो

चतरोचट्टी थाना ने विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

गोमिया (ख़बर आजतक) : पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशानुसार चतरोचट्टी थाना की टीम ने शनिवार, को उत्क्रमित उच्च विद्यालय हूरलूंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत रोड सेफ्टी, यातायात नियम, नशा मुक्ति, पोक्सो कानून, डायल-112, डायल-108, डायल-1930 एवं साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और यह व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। साथ ही बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कैसे करना चाहिए।

अभियान के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, सुरक्षा और नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से प्रश्न पूछकर संवादात्मक माहौल बनाया और सभी को सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया।

Related posts

राज्यपाल से मिले पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर

admin

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान करने के संदर्भ में बैठक

admin

सीएमपीडीआई के सीएमडी ने झारखंड राज्य में क्लबफुट से विकलांगता का उन्मूलन हेतू ‘‘बढ़ते कदम’’ नामक सीएसआर परियोजना की शुरूआत की

admin

Leave a Comment