झारखण्ड राँची राजनीति

चाईबासा में पुलिसिया दमन के विरोध में आजसू ने किया कोल्हान बंद का समर्थन

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी ने चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन और 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर) का समर्थन किया है। पार्टी ने आदिवासी आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज, आँसू गैस और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए राज्य की झामुमो–कांग्रेस सरकार पर आदिवासी–मूलवासी जनता के दमन का आरोप लगाया है।

आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि हेमन्त सरकार के कार्यकाल में लगातार आदिवासी–मूलवासी विरोधी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस पर सिदो–कान्हु के वंशजों पर लाठीचार्ज, गोड्डा में सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर और राँची में सरना स्थल की रक्षा के लिए आंदोलनरत लोगों पर लाठियां चलवाना सरकार के दमनकारी रवैये को दर्शाता है।

डॉ. भगत ने कहा कि माफिया तत्वों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण बालू, कोयला और अन्य खनिजों का अवैध खनन व परिवहन खुलेआम हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चाईबासा में भारी वाहनों के प्रवेश से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार के इशारे पर यह फिर से शुरू कर दिया गया है।

Related posts

बोकारो में भीषण गर्मी से बेहाल स्कूली बच्चे, अभिभावकों ने की स्कूल बंद करने की मांग

admin

कसमार : राशन लेने गई बच्ची के साथ पीडीएस डीलर ने किया दुष्कर्म का प्रयास..

admin

सरयू राय से मिले अर्जुन व मीरा मुण्डा, विधानसभा चुनाव की जीत पर दी बधाई

admin

Leave a Comment