झारखण्ड बोकारो

चास मे शनि देव महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

बोकारो (खबर आजतक): श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी, चास स्थित मंदिर के 50वां वार्षिक उत्सव पर मंदिर से शनि देव महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा बाई पास, चेक पोस्ट, पुरानी बाजार होते हुए मंदिर को वापस आई। इस शोभा यात्रा में चास बोकारो के सैकड़ो गण्यमान्य लोगों के अलावा शनि भक्तों का हुजूम साथ साथ चला। इस शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण इलाहबाद, जमशेदपुर एवम कोलकाता से आये कलाकारों का झांकी रही। शोभा यात्रा को सुचारु रूप से सफलता पूर्वक संपन्न करने में बोकारो प्रशासन एवम शनि सेवकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

गोमिया : महिला प्रगति मंडल के सौजन्य से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया

Nitesh Verma

राँची विश्‍वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन पर दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ समापन

Nitesh Verma

बोकारो स्टील इम्प्लाइज (ओप्रेशन/मेनटेनेंस) सहकारी साख समिति लि० का चुनाव सम्पन्न

Nitesh Verma

Leave a Comment