झारखण्ड बोकारो

चित्रगुप्त महापरिवार ने दी स्व. शैलेश्वर प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि, पोते दर्श वर्मा ने संभाला सम्मान

बोकारो : चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो द्वारा सेक्टर-4 में आयोजित चित्रांश सम्मान समारोह में गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष, कसमार प्रखंड के प्रथम प्रमुख एवं चित्रगुप्त महा परिवार के संस्थापक सदस्य, बगदा निवासी स्वर्गीय शैलेश्वर प्रसाद वर्मा को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

उनके अद्वितीय सामाजिक योगदान को याद करते हुए, उनका सम्मान उनके पोते दर्श वर्मा (पिता नितेश वर्मा) ने धनबाद विधायक राज सिन्हा के कर-कमलों से ग्रहण किया। महज 10 वर्ष की उम्र में जब दर्श ने यह सम्मान ग्रहण किया, तो उनकी आंखें नम थीं। चेहरे पर अपने दादा के योगदान पर गर्व झलक रहा था, वहीं दिल में उनके अभाव का गहरा दर्द भी था।

समारोह में बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जय शंकर जय पुरियार, अरुण सिन्हा, जय प्रकाश सिन्हा, रतन लाल, भैया प्रीतम, संजय सिन्हा, अनूप सिन्हा, राज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वक्ताओं ने स्वर्गीय शैलेश्वर वर्मा के समाजसेवी जीवन, संगठनात्मक कुशलता और उनके समर्पण भाव को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनका सपना था कि चित्रांश समाज संगठित होकर सामाजिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में चित्रांश समाज की एकजुटता को बनाए रखने और स्व. वर्मा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का माहौल भावनाओं और गर्व से भरा रहा।

Related posts

गोमिया : कोठी टाड़ में 501 महिला और कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर जल यात्रा निकाली

admin

सीसीटीवी की निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच होगी मतगणना

admin

बीएसएल की महिला अधिकारियों के लिए विशेष कार्यक्रम

admin

Leave a Comment