झारखण्ड बोकारो

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर “चित्रांश रत्न” से सम्मानित होंगे मेधावी छात्र-छात्राएं

बोकारो (ख़बर आजतक) : चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो द्वारा 27 अप्रैल को सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति के सदस्य पिछले एक महीने से सतत प्रयासरत हैं।

संस्थान के अध्यक्ष श्री जे.पी. सिन्हा व रतन लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के लिए एक उत्सव से कम नहीं है और हम सभी अत्यंत उत्साहित हैं। समिति के सदस्यों अरुण सिन्हा और भैया प्रीतम ने जानकारी दी कि समिति के सदस्य दिन-रात एक कर इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं।

वहीं, संजय सिन्हा और राज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ है। अनूप सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर उन छात्र-छात्राओं को “चित्रांश रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, जो छात्र-छात्राएं प्रोफेशनल अथवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

समिति ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

BSL में संविदा कर्मियों के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना आरम्भ

admin

BSL में अत्याधुनिक लो-रा-वैन-आधारित टॉक्सिक गैस निगरानी प्रणाली का उद्घाटन

admin

धनबाद : उपायुक्त और एसएसपी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर निरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया

admin

Leave a Comment