झारखण्ड दुर्घटना राँची

चुटिया मेन रोड में तेज रफ्तार का कहर, नशे में चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : चुटिया मेन रोड में सोमवार देर रात तेज रफ्तार और नशे का कहर देखने को मिला। करीब एक बजे नशे की हालत में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार (नंबर JH-01FB-5790, वैगनआर) का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनकी कार दुकान के सामने शेड में खड़ी थी। रात में तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि दूसरी कार ने टक्कर मार दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

राइस मिलर्स की समस्याओं को लेकर नितिन प्रकाश के नेतृत्व में झारखंड चैंबर संग बैठक संपन्न

admin

भगवान जगन्नाथ का मंगल आरती और विधि विधान पूजा हवन के साथ पूजा अर्चना की गई

admin

चिन्मय के  श्रीवत्स चटर्जी एवं सौम्य साकेत ने जीते कई अंतरराष्ट्रीय पदक

admin

Leave a Comment