झारखण्ड राँची राजनीति

चुनावी मिशन में जुटी आजसू, संगठन विस्तार के जरिए जमीनी पकड़ मजबूत करने की कवायद तेज

नितीश मिश्रा, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी ने सोमवार को संगठन विस्तार करते हुए कई अहम नियुक्तियाँ कीं। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रवीण प्रभाकर को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष, जबकि दीपक महतो और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस ने अन्य नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा, और चन्द्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है। मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव, ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष, मो. कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी, और संजय साहू को राँची जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सहिस ने कहा कि ये नियुक्तियाँ संगठन को नई ऊर्जा देंगी और युवाओं को सक्रिय करेंगी।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, डॉ. लंबोदर महतो, हसन अंसारी, डॉ. देवशरण भगत, निर्मला भगत सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

राजनीतिक विश्लेषक इस विस्तार को पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।

Related posts

बदलते समय के साथ शिक्षकों-शिक्षिकाओं की चुनौतियाँ बढ़ी है और बच्चों की जिम्मेदारियाँ भी: बंधु तिर्की

admin

रातू स्थित झखराटांड़ में माँ वैष्णो मन्दिर में दुर्गोत्सव को लेकर तैयारी पूरी, भव्य होता है रावण दहन

admin

वर्तमान समय के पढ़ाई लिखाई का बोझ बच्चों के मन में तनाव पैदा कर रही है: समरजीत जाना

admin

Leave a Comment