पलामू

छतरपुर में बंधन बैंक का खुला ब्रांच, दो महिलाओं को ऑनस्पॉट दिया गया समूह लोन

★बंधन बैंक के खुलने से महिलाओं के कटेंगे गरीबी के बंधन, महिलाएं बनेंगी सशक्त: अरविंद गुप्ता चुनमुन

★गोलक्ष्मी स्थित विश्वनाथ काम्प्लेक्स में खुला बैंक, लोगों में हर्ष

छतरपुर:पलामू-(खबर आजतक) छतरपुर इलाके के विकास में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। बंधन बैंक ने भी अपनी उपस्थिति इलाके में दर्ज करा दी है। गोलक्ष्मी स्थित विश्वनाथ काम्प्लेक्स में बंधन बैंक का ब्रांच खुला है। बैंक का उद्घाटन फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमुन और विश्वनाथ चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर अरविंद ने कहा कि बंधन बैंक के खुलने से जरूरतमंद महिलाओं का कटेगा गरीबी का बंधन और महिलाएं सशक्त बनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि छतरपुर का विस्तार हो रहा है लोगों का इंकम भी बढ़ा है ऐसे में बंधन बैंक के खुलने से लोगों को काफी लाभ होगा। बैंक के एरिया मैनेजर ने कहा कि बैंक महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। जल्द ही बैंक को और भी अपग्रेड किया जाएगा।

उद्घाटन के मौके पर नगर की दो महिलाओं प्रमिला देवी और रेणु देवी को व्यवसाय हेतु 40-40 हज़ार का ऋण भी प्रदान किया। ऋण पा कर महिलाओं के चेहरे दमक उठे, उन्होंने ऋण की सुविधा प्रदान करने के लिये बैंक का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से बंधन बैंक के एरिया मैनेजर सुकुमार हलदर, एडीएम पार्थ पात्रा, ब्रांच मैनेजर जितेंद्र राम, आरओ मुकेश कुमार, नीलाम्बर यादव, मृणाल कुमार, विश्वनाथ काम्प्लेक्स के ऑनर विश्वनाथ चन्द्रवँशी, चन्दन चंद्रवंशी, अनु देवी, मीरा देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पलामू पहुँचे चिराग, एनडीए प्रत्याशियों के लिए माँगा वोट

admin

पलामू : भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का हुआ अयोजन

admin

मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच किया स्वेटर का वितरण

admin

Leave a Comment