झारखण्ड राँची राजनीति

छत्तीसगढ़ चुनावी दौरे में प्रधानमंत्री से मिले सांसद संजय सेठ

झारखंड आगमन को लेकर पीएम को सांसद ने कहा : “जोहार”!

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रवास के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरजपुर जिले में विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा संगठन की तरफ से इस जिले का प्रभार राँची के सांसद संजय सेठ को दिया गया है। इस जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के क्रम में सांसद संजय सेठ ने भी उनसे मुलाकात की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने संजय सेठ से विधानसभा चुनाव की स्थिति से संबंधित जायजा लिया। इस दौरान विशेष रुप से सूरजपुर जिला और इसके अधीन पढ़ने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जानकारी सांसद ने पीएम को दी। उन्होंने बताया कि सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की बहुत अच्छी स्थिति है। कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी जबरदस्त उत्साह है। तीनों सीटों पर कमल फूल खिलेगा, इस बात का आशीर्वाद यहाँ की जनता ने दे दिया है। सांसद ने प्रधानमंत्री के समक्ष स्थानीय कार्यकर्ताओं के मेहनत और उत्साह की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने सांसद संजय सेठ को कार्यकर्ताओं के बीच रहने, उन्हें उत्साहित करने और ऊर्जानवित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान सांसद संजय सेठ ने जनजातीय गौरव दिवस, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को झारखंड आगमन को लेकर उन्हें जोहार कहा। सांसद ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि झारखंड की जनता उनका बेसब्री से इंतजार कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री का आगमन संपूर्ण झारखंड के लिए गौरव की बात होगी।

Related posts

आंजन धाम सहित सभी धार्मिक स्थलों का विकास, सरकार की प्राथमिकता : बंधु तिर्की

Nitesh Verma

प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी : डॉ. लंबोदर महतो

Nitesh Verma

गोविंदपुर और निरसा की सीमा पर स्थित जोधाडीह में चल रही थी अवैध शराब फैक्ट्री

Nitesh Verma

Leave a Comment