झारखण्ड राँची

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सरगुजा संभाग के प्रभारी बने अनन्त ओझा

नितीश_मिश्र

राँची/साहेबगंज(खबर_आजतक): छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने झारखंड प्रदेश से दो नेताओं संगठन कार्य मे लगाया हैं जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राजमहल विधायक अनंत ओझा को जिम्मेदारी मिली हैं। राजमहल विधायक अनन्त ओझा को सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया है। सरजुगा संभाग जिसमे छः जिला हैं और चौदह विधानसभा की सीट हैं।

वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को बस्तर संभाग की जिमेदारी दी गयी हैं। बस्तर संभाग में सात जिला और बारह विधानसभा सीट है। इससे पहले विधायक प्रवास योजना के तहत झारखंड के दर्जनों से अधिक विधायक छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रथम फेज में हैं।

इस दौरान शनिवार को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राजमहल विधायक अनन्त ओझा राँची से रेलमार्ग से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान हुए।

Related posts

संकट मोचन मंदिर धार्मिक न्याय पर्षद के दायरे में लाना गलत: कुणाल अज़मानी

admin

सेवा भारती के प्रशिक्षण वर्ग के द्वारा मेहंदी लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया

admin

खनिज सम्पदा के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश

admin

Leave a Comment