झारखण्ड राँची राजनीति

जनता दरबार में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

नितीश मिश्रा, राँची

राँची : प्रदेश काँग्रेस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य एक ऐसा प्रशासन सुनिश्चित करना है जो लालफीताशाही, जटिल प्रक्रियाओं और उपेक्षा से मुक्त हो तथा आम जनता के लिए सुलभ, पारदर्शी और उत्तरदायी साबित हो। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम इस भरोसे को कायम रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”

जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुँचे लोगों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सड़क, जलापूर्ति एवं पंचायत स्तरीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएँ रखीं। मंत्री ने इन समस्याओं पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि इस तरह के जनता दरबार आम नागरिकों को सरकार से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं, जिससे प्रशासन को भी जनसरोकारों के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाया जा सकेगा।

Related posts

राँची जिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति का दही हांडी 25 अगस्त को, श्री कृष्ण लीला एवं रामायण का लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र

admin

बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र झा का तबादला, अधीनस्थों ने दी भावभीनी विदाई

admin

पेड़ ‐ पौधो की बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं: पतरस तिर्की

admin

Leave a Comment