झारखण्ड राँची राजनीति

जाम में फंसे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो बाइक से पहुंचे गुरुजी को अंतिम जोहार करने,तस्वीर वायरल

नितीश मिश्रा, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का एक अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन मुंडा, सुदेश महतो, आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी और मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत समेत अन्य नेता नेमरा से लगभग 6 किमी पहले बरलंगा चौक के पास जाम में फंस गए थे। जाम खुलने की कोई संभावना न देख कार्यकर्ताओं ने तुरंत बाइक की व्यवस्था की। इसके बाद सभी नेता बाइक से 6 किमी का सफर तय कर गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें अंतिम जोहार अर्पित किया।

Related posts

रथ यात्रा का धार्मिक महत्व के साथ साथ सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व भी : डॉ रामेश्वर उराँव

admin

गणेश महोत्सव पर भगवती जागरण, झूमते रहे श्रदालु

admin

शंकर रवानी हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारो का जखीरा समेत कार बरामद, एक अपराधी भी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment