झारखण्ड राँची

जिज्ञासा को तृप्त करने की जीजिविषा अनुसंधान को जन्म देती है: एस.के. मिश्रा


रांची : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातू में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित की। जीव विज्ञान शिक्षिका रश्मि दूबे ने कहा कि कल्पनाओं को मूर्त रूप देना ही वैज्ञानिक प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि उड़ने, दूर संवाद करने या स्वयं को देखने जैसी कल्पनाओं ने ही हवाई जहाज, टेलीफोन और आईने जैसे आविष्कारों को जन्म दिया।
भौतिकी शिक्षक स्वदेश बंद्योपाध्याय ने वर्ष 2026 की थीम “विज्ञान में महिलाओं की सहभागिता–विकसित भारत का उत्प्रेरक” पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान क्षेत्र में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि जिज्ञासा और उसे तृप्त करने की तत्परता ही अनुसंधान का आधार है। वैज्ञानिक सोच के विकास के लिए जागरूकता और संवेदनशीलता आवश्यक है।

Related posts

उपायुक्त व एसएसपी के द्वारा धनबाद मंडल कारा में औचक छापेमारी की गई

admin

रांची: एमएस धोनी बोले – “कमियों को दूर कर नए सीज़न में करेंगे दमदार वापसी”

admin

सभी अखाड़े के समन्वय से ऐतिहासिक होगा रामनवमी शोभायात्रा: ललित ओझा

admin

Leave a Comment