झारखण्ड राँची

जिलिंगोड़ा में वीर सोरेन को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : हेमंत सोरेन गुरुवार को सेराइकेला खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और पूरा राज्य परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे

Related posts

धनबाद सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना की हुई समीक्षा

admin

चारित्रिक रूप से उन्नत हुए बिना सफलता सही मायने में अर्जित नहीं की जा सकती: प्रो गोपाल पाठक

admin

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में चिन्मय मिशन, बोकारो की आवासीय आचार्या, स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती होगी शामिल

admin

Leave a Comment