झारखण्ड बोकारो

जीजीएसईएस टेक्निकल कैंपस और भेंड्रा टूल्स इंडस्ट्रीज के बीच एमओयू

बोकारो (ख़बर आजतक) : बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो और भेंड्रा टूल्स इंडस्ट्रीज प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बीच मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार तथा भेंड्रा के मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने हस्ताक्षर किए।


भेंड्रा गांव, जिसे झारखंड का “शेफील्ड” कहा जाता है, पारंपरिक लौह-शिल्प और औजार निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। निदेशक डॉ. जरुहार ने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से जोड़ना है, ताकि छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण मिल सके।
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने मुखिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम स्टूडेंट पार्लियामेंट हॉल में फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में स्पोर्ट्स डे का आयोजन

admin

गाँधीनगर अस्‍पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन

admin

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत

admin

Leave a Comment