झारखण्ड राँची

जेईई मेंस में नीरजा सहाय डीएवी के तीन छात्रों ने लहराया परचम


रांची (खबर आजतक): देश की प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेंस का परिणाम घोषित होते ही कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के तीन छात्रों आर्यन कुमार, पीयूष सिंह एवं शशांक शेखर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। आर्यन कुमार ने 96.15, पीयूष सिंह ने 93.54 तथा शशांक शेखर

सिंह ने 92.48 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर के साथ-साथ छात्रों के घरों में भी उत्सव जैसा माहौल है। प्राचार्या किरण यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने यह उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम और लगन ही सफलता की असली कुंजी है।

Related posts

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अवर सचिव संजय प्रसाद श्रीवास्तव निलंबित

admin

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत भारत के हर कोने में आज विद्युत संरचना मौजूद: संजय सेठ

admin

गिरिडीह में दो वाहनों की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

admin

Leave a Comment