झारखण्ड राँची

जेसीआई रांची उड़ान की नई अध्यक्ष बनीं डॉ. प्रिया लखोटिया, 14वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


रांची: सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान की नई अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रिया लखोटिया ने मंगलवार को पदभार संभाला। होटल लेमन ट्री में आयोजित 14वें शपथ ग्रहण समारोह में आईपीपी अदिति मेवाड़ा ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद डॉ. लखोटिया ने अपनी नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
नई टीम में उपाध्यक्ष के रूप में रिदिमा मोदी, रेखा रायका, पलक नरेड्डी, विनिता पोद्दार, विधि रायका एवं तृप्ति केडिया शामिल हैं। पूजा बुधिया को सचिव, अंजना अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा स्वाति सिंघानिया सहित अन्य को निदेशक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मुख्य अतिथि वीणा सिंह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार आपके द्वार : कसमार में लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण

admin

राजेश कच्छप ने किया मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर का शुभारंभ

admin

जेसीआई का एक्सपो 2024 कल से, राज्यपाल गंगवार करेंगे शुभारंभ

admin

Leave a Comment