गोमिया झारखण्ड बोकारो राजनीति

झामुमो के 51वें स्थापना दिवस में शामिल हुए गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : झामुमो के केंद्रीय सचिव, प्रवक्ता एवं गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो सोमवार को गिरिडीह स्थित झंडा मैदान पहुंचे। गिरिडीह जिला में पार्टी के 51वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक श्री महतो ने राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा किया। इसके पहले केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक ने विष्णुगढ़ चौक में पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आज से कल्पना सोरेन राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रही हैं। इससे सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेताओं में खुशी है और पार्टी को एक नया आयाम प्राप्त होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कर्मठ, जुझारू और आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए कमर कस ली है और गांव गांव, गली गली में न्याय यात्रा के तहत माननीय हेमंत जी की रिहाई की मांग के साथ साथ भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल और पोल खोलने का काम कर रहे हैं। भाजपा को झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता राज्य से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Related posts

49 करोड़ की लागत से बनने वाली जपला नबीनगर सड़क का कमलेश सिंह ने किया शिलान्यास

Nitesh Verma

एक्सआईएसएस और टीआरआई ने झारखंड में ट्राइबल सब प्लान के प्रदर्शन और मूल्यांकन हेतू एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Nitesh Verma

अग्रवाल एवं संपूर्ण मारवाड़ी समाज का 26वाँ वैवाहिक परिचय सम्मेलन 24 सितंबर को

Nitesh Verma

Leave a Comment