झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से मिले डॉ. प्रदीप वर्मा

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर झारखंड की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण से राज्य की जनसंख्या संरचना बदल रही है, वहीं कोयला चोरी और कानून व्यवस्था की कमजोरी ने हालात बिगाड़ दिए हैं।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने संथाली आदिवासी नेता सूर्य नारायण हाँसदा की हत्या को सुनियोजित साजिश बताते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारग्रस्त सरकार ने विकास और जनता का विश्वास दोनों को चोट पहुँचाई है।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार झारखंड की समस्याओं के समाधान और आधारभूत ढाँचे के विकास के लिए लगातार सहयोग करेगी।

Related posts

इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड ने हरमू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ किया एमओयू

admin

कसमार : प्रहरी कप से खेल प्रतिभाओं को मिल रहा है बढ़ावा : प्रमुख

admin

गोमिया : चेक डैम में नहाने के दौरान युवक की हुई मौत

admin

Leave a Comment