गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

झारखंड की राजनीति को नई दिशा देने के संकल्प के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

गिरिडीह (ख़बर आजतक) : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।

बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव और जनता के हितों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर और दीपक महतो ने भी संबोधित किया।

बैठक में महासचिव यशोदा देवी, विजय साहू वरिष्ठ नेता सुधा देवी, बबीता कुमारी, टिकैत महतो, गुड्डू यादव, सचिन महतो, दिलीप दांगी, मंटू महतो, परमेश्वर महतो, शिवलाल दांगी,युवा एवं महिला प्रतिनिधि प्रियंका शर्मा, खुशबू कुमारी, नवीन महतो, परवाज़ खान, अनूप पांडे, कम्पू यादव, करण महतो, संजय मेहता, बबलू महतो
सातों जिलों के प्रमुख पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.
इस बैठक में पार्टी ने झारखंड की राजनीति में नई दिशा और मजबूती लाने का संकल्प लिया और क्षेत्रीय विकास को गति देने पर जोर दिया।

Related posts

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नें राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

admin

बोकारो : दिनदहाड़े बदमाशों ने आभूषण दूकान पर चलाई गोलियां

admin

हटिया विधानसभा की जनता के प्रेम-स्नेह का ऋणी हूं : अजयनाथ

admin

Leave a Comment