झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड को मिल सकते हैं 2.22 लाख अतिरिक्त आवास: संजय सेठ की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): रक्षा राज्य मंत्री सह राँची सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत झारखंड की स्थिति से अवगत कराया। संजय सेठ ने बताया कि “आवास प्लस 2018” सूची में 8,15,210 घरों का लक्ष्य तय हुआ था, जिनमें से अब तक 3,89,221 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अब भी 2,22,069 पात्र लाभार्थी सूची में प्रतीक्षारत हैं। वर्ष 2024–25 के केंद्रीय बजट में घोषित 2 करोड़ नए ग्रामीण आवासों के लक्ष्य के तहत झारखंड को अतिरिक्त आवास जल्द आवंटित किए जाएं, यह आग्रह उन्होंने किया। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संजय सेठ ने भरोसा जताया कि जल्द ही झारखंड के जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध होंगे।

Related posts

छठ की छुट्टी में घर आए आईआरबी जवान की गोली लगने से मौत, इलाके में सनसनी

admin

धनबाद जिला के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में होगा रोजगार मेला का आयोजन

admin

निशुल्क दंत शिविर का आयोजन कर स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी

admin

Leave a Comment