झारखण्ड राँची

झारखंड चैंबर की उप समितियों की संयुक्त बैठक संपन्न, कार्य योजना पर हुई चर्चा

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड चैंबर की नवनिर्मित उप समितियों की संयुक्त बैठक चैंबर भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उप समिति के चेयरमैनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर वर्षभर के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं। बैठक में व्यापारिक, औद्योगिक एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ ने कहा कि चैंबर का अधिकांश कार्य उप समितियों के माध्यम से ही संपादित होता है और सभी पदाधिकारी इसमें सहयोग करेंगे। सभी चेयरमैनों ने उत्साहपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल सहित विभिन्न उप समिति के चेयरमैन और सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षा: सरला बिरला में “वर्ल्ड फार्मेसी डे” पर कार्यक्रम आयोजित

admin

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने आयोजित किया एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर

admin

सीसीएल द्वारा श्रावणी मेले में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

admin

Leave a Comment