झारखण्ड राँची

झारखंड चैम्बर और टूल रूम के बीच एमओयू, इंडस्ट्री-रेडी स्किल पर जोर


राँची : रांची में बुधवार को फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ते हुए क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की खाई को कम करना है। एमओयू के तहत छात्रों को इंटर्नशिप,

इंडस्ट्रियल विजिट और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे, जबकि उद्योगों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्निकल मैनपावर, कंसल्टेंसी और आरएंडडी सपोर्ट मिलेगा। दोनों संस्थान स्किल-गैप एनालिसिस, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग और सस्टेनेबल प्रैक्टिस को बढ़ावा देंगे। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने इसे राज्य के स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। मौके पर एमके गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Related posts

डीपीएस बोकारो में करियर मेला आयोजित, उच्चतर शिक्षा की विविधता से अवगत हुए विद्यार्थी

admin

राँची जिला अंडर 19 ओपन एंड गर्ल्स एंड ओपन शतरंज प्रतियोगिता

admin

विजय रविदास एवं रंभा कुमारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की सदस्यता

admin

Leave a Comment