झारखण्ड राँची

झारखंड चैम्बर में थ्री ई कार्यशाला का आयोजन

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : फ़ेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा ‘थ्री ई – एम्प्लॉयमेंट, एम्पावरमेंट और इकोनोमिक ग्रोथ’ पर कार्यशाला का आयोजन चैम्बर भवन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन झारखंड रेडीमेड गारमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिताभ श्रीवास्तव ने किया, जबकि महिला उद्यमिता उप समिति की चेयरपर्सन आस्था किरण की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करना था। प्रमुख वक्ताओं हरनाम सिंह नमधारी, डॉ. सीमा सिंह और आस्था किरण ने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रगति पर विचार साझा किए। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने जेआरजीए फाउंडेशन की सराहना करते हुए उद्योग, सरकार और संस्थानों के बीच समन्वय को झारखंड के औद्योगिक भविष्य के लिए आवश्यक बताया।

Related posts

सिल्ली में गूँज महोत्सव 17 दिसंबर से, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

admin

रांची जमीन विवाद को लेकर मारी गई थी राजेश मुंडा को गोली, एक गिरफ्तार

admin

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment