Uncategorized

झारखंड महिला कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया, जहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको ने निवर्तमान अध्यक्ष गुंजन सिंह से जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने महिलाओं को मिले अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रयासों से महिलाओं को राजनीति में पहचान मिली है, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक संसद व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू नहीं कर रही, जो महिलाओं के साथ अन्याय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन में महिलाओं की अहम भूमिका पर बल दिया। रमा खलको ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और महिलाओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में दीपिका पांडे सिंह, नेहा तिर्की, डॉक्टर इरफान अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Related posts

मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

admin

वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के पेंट्रो से निकली चिनगारी, बड़ा हादसा टला

admin

test

admin

Leave a Comment