झारखण्ड राँची

झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026 का समापन, नई तकनीक और निवेश पर हुआ मंथन

रिपोर्ट ‘ नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026 का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में माइनिंग व कंस्ट्रक्शन सेक्टर की नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि ऐसे एग्जिबिशन से उद्योग को नई दिशा मिलती है और अत्याधुनिक तकनीक से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। विशिष्ट अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड को माइनिंग स्टेट होने का पूरा लाभ दिलाने के लिए सरकार, उद्योग और समाज को मिलकर काम करना होगा। लघु उद्योग भारती के राजीव कमल बिट्टू ने माइनिंग उपकरणों की बढ़ती मांग पर जोर दिया। आयोजकों के अनुसार एग्जिबिशन में देश-विदेश की 150 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिससे निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसर बने।

Related posts

बोकारो : चिन्मय पुर्वर्ती छात्रों ने आधी रात में निकल कर ठंढ से ठिठुरते जरूरत मंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

admin

शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात

admin

कुणाल अजमानी के नेतृत्व में स्वर्गीय तिलक राज अजमानी फाउंडेशन द्वारा शहरी क्षेत्रों में करवाया जा रहा फॉगिंग

admin

Leave a Comment