झारखण्ड राँची

झारखंड माइनिंग शो प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, कार्यक्रम का दिया आमंत्रण


रांची: झारखंड माइनिंग शो के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची स्थित लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 29 जनवरी से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले झारखंड माइनिंग शो में राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को माइनिंग शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, प्रदर्शनी की रूपरेखा एवं आयोजन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान झारखंड में खनन क्षेत्र की अपार संभावनाओं, निवेश के अवसरों तथा उद्योगों को प्रोत्साहित करने में झारखंड माइनिंग शो की भूमिका पर भी सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष विजय छापरिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे, संयुक्त महामंत्री प्रकाश हेतमसरिया, महिला विंग अध्यक्ष सरिता पांडेय, ओलंपिया अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सीईओ एसके त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ बोकारो ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

admin

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल 2023-24 प्रतियोगिता का हुआ समापन

admin

अभिषेक टोप्पो पर जानलेवा हमला करने वाले को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करें पुलिस : विजय शंकर नायक

admin

Leave a Comment