जानकारी झारखण्ड बोकारो

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: अजय नाथ झा बने बोकारो के नए उपायुक्त

रांची (खबर आजतक) : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुछ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापन किया है।

इस क्रम में झारखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी अजय नाथ झा को बोकारो जिले का नया जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। श्री झा वर्तमान में आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड के पद पर कार्यरत हैं,

सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यकुशलता और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts

वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन के बाद आदिवासियों एवं मूलवासियों के वन अधिकारों का व्यापक स्तर पर होगा उल्लंघन: शिल्पी नेहा तिर्की

admin

दिउड़ी मन्दिर के मुख्य द्वार पर आदिवासी समूह ने जड़ा ताला, पूजा – अर्चना बाधित

admin

डीपीएस बोकारो के वरिष्ठ कला शिक्षक सुनील को मिला राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त एमएफ हुसैन अवार्ड

admin

Leave a Comment