झारखण्ड राँची

झारखंड में बालू घाट संचालन अब नए सैंड माइनिंग रूल 2025 के तहत अनिवार्य

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) ‘ झारखंड में बालू घाटों का संचालन अब सैंड माइनिंग रूल 2025 के अनुसार किया जाएगा। खान विभाग ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नए नियमों के तहत बालू की सरकारी दर 100 रुपये प्रति 100 सीएफटी तय की गई है। सभी चालान और रसीदें भी 100 सीएफटी की इकाई में ही जारी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दर से अधिक वसूली पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगेगी।

सरकार का मानना है कि नए नियमों से राजस्व में वृद्धि होगी और बालू कारोबार से जुड़ी अनियमितताओं में कमी आएगी। जिला प्रशासन को विशेष निगरानी टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवैध ढुलाई पकड़े जाने पर तुरंत जब्ती और जुर्माने की सख्त कार्रवाई लागू की जाएगी।

Related posts

“एक्टिविटी कम-एक्सपेरीएन्सिअल लर्निंग वीक” का उद्देश्य बच्चों को नए अनुभवों की तलाश करने एवम सीखने की समझ विकसित कराना है : प्राचार्य

admin

जीएसटी की तरह इस एक्ट को भी स्वीकारे व्यापारी वर्ग, एक्ट एसएसआई यूनिट के लिए यह बेहद उपयोगी: महेश पोद्दार

admin

बचपन गोमिया ने बच्चों एवं माताओं संग मनाई होली

admin

Leave a Comment