झारखण्ड राँची

झारखंड में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की नई इबारत

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जन-केंद्रित नीतियों और ग्रामिण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सक्रिय पहल से महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में जहाँ यह 45 से 61 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब बढ़कर 51.09 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है।

स्वयं सहायता समूह, बागवानी, पशुपालन और विभिन्न आजीविका योजनाओं ने गाँव-गाँव में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। आज महिलाएँ सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज की परिवर्तनकारी धुरी बन रही हैं। सरकार का लक्ष्य हर गाँव में विकास और हर महिला को सशक्तिकरण का अधिकार सुनिश्चित करना है, जो झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

Related posts

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई बारहवीं बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन

admin

पाकुड़ के गोपिनाथपुर जाने भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हेमन्ता विस्वा सरमा को प्रशासन ने रोका, बिफरे हेमन्ता ने कहा – “झारखण्ड के वर्तमान हालात को छिपाना चाहती है हेमन्त सरकार”

admin

पंजाबी हिन्दू बिरादरी की बैठक सम्पन्न, मोराबादी मैदान में इस वर्ष होगा भव्य रावण दहन समारोह

admin

Leave a Comment