झारखण्ड बोकारो राजनीति

झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, पुतला दहन

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड विधानसभा में पारित झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में आजसू छात्र संघ ने शुक्रवार को बोकारो में जोरदार प्रदर्शन किया। इस विधेयक के तहत अब विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और छात्र प्रतिनिधियों की नियुक्ति कुलपति द्वारा की जाएगी।

आजसू छात्र संघ ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि “यह विधेयक छात्रों की आवाज़ दबाने और लोकतंत्र की हत्या करने वाला कदम है। सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

विरोध के क्रम में संगठन ने नया मोड़, बोकारो में शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार (सोनू जी) का पुतला दहन किया।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो के साथ जिला सचिव बंकू बिहारी सिंह, संगठन सचिव चास नगर राजेश बोराल, राजू राजवार, बमकिंन महतो, लालचंद महतो, नमनित महतो, शक्ति महतो, अनोज़ कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

एनआईपीएम – राँची चैप्टर ने मनाया स्थापना दिवस,
“बैक टु बेसिक ऑफ एच•आर” पर कार्यशाला का आयोजन

admin

बोकारो : पार्श्वनाथ क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करे सरकार : धर्मबीर सिंह

admin

एचईसी के चार यूनियन का शिष्टमंडल ने चिराग से मिलकर सौंपा ज्ञापन, एचईसी के समस्याओं से कराया अवगत

admin

Leave a Comment