Uncategorized

झारखण्ड चैम्बर ने 65 उप समितियों का गठन किया

नितीश मिश्रा

राँची : झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने वर्षभर की गतिविधियों के संचालन के लिए 65 उप समितियों का गठन किया है। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ द्वारा चेयरमैन और सदस्यों के प्रस्तावित नामों पर कार्यकारिणी समिति ने सहमति दी। उप समितियों में आयुष स्वास्थ्य, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म, एग्रीकल्चर मार्केट यार्ड, बैंकिंग, बिजनेस एक्सपेंशन, इंडस्ट्री, टेक्सटाइल ट्रेड, स्पोर्ट्स, वुमन एंटरप्रिन्योर और यूथ कनेक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

प्रत्येक उप समिति में संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ सदस्य शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विषयों पर प्रभावी योजना और समन्वित प्रयासों के माध्यम से राज्य में आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

Related posts

संत ज़ेवियर्स के बच्चों को तायक्वोंडो में स्वर्ण पदक

admin

जेसीआई बोकारो जज़्बा ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, राष्ट्रभक्ति को दिया नया आयाम

admin

सरहूल महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय, शहर को पाँच जोन में बाँटा गया

admin

Leave a Comment