झारखण्ड राँची राजनीति

झारखण्ड में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाएँ, तभी होगा झारखण्ड सुरक्षित: अमर बाउरी

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देखा है। आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने और 2014 में पहली बार देश मे काँग्रेस मुक्त भाजपा बहुमत वाली सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी। वर्ष 2014 से पहले देश की यह हालत थी कि यहाँ भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई थी।

पाकिस्तान के आतंकवादी कभी भी आकर बम विस्फोट कर जाते थे और हमारे सेना की गर्दन तक काट ले जाते थे। पूरे देश मे निराशा का भाव फैला हुआ था। लेकिन जब वर्ष 2014 में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय के सपने को पूरा करते हुए आवास योजना, अन्न योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण आदि जनकल्याणकारी योजना ला कर देश को विकास की गति पर लाया। वहीं 2014 से पहले के 10 वर्ष के कांग्रेस के रिमोट वाली सरकार ने देश में अरबो रुपये का घोटाला किया और देश की ख्याति, अस्मिता, सुरक्षा, संप्रभुता को खतरे में डाल दिया। ऐसे समय मे देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओ के मेहनत के बल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली। ऐसे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन है।

उन्होंने कहा कि 2019 में एक बार फिर भारत की जनता और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन के अंदर ही कश्मीर से धारा 370 और 35 A को हटा कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करते हुए भारत का भिन्न अंग बनाया। वहीं 500 वर्ष के संघर्ष पर विराम लगाते हुए अयोध्या में श्री राम प्रभु का भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। जिस देश ने भारत पर 200 वर्षो तक राज किया वैसे अंग्रेजों को पछाड़ते हुए पांच वर्ष के अंदर ही नरेन्द्र मोदी ने देश को पाँचवी अर्थव्यवस्था बनाया। अब भारत मे पहले की तरह आतंकी हमले नही हो रहे। देश अब हर तरफ से सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में जब लोकसभा का चुनाव हुए तो काँग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यदि इस बार भाजपा की सरकार बनी तो देश का संविधान समाप्त हो जाएगा, लोकतंत्र को खत्म कर दिया जाएगा, गरीबो को प्रलोभन देकर भाजपा और देश की विकास की गति रोकने का प्रयास किया। लेकिन हमारे देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने 48 डिग्री के तापमान में भी पूरी मेहनत से देश की बागडोर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मे दिया।

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि जब 2014 में झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में बनी तो झारखण्ड में हजारों किलोमीटर सड़को का निर्माण हुआ, 30 लाख गरीबो के घरों तक बिजली पहुँची, झारखण्ड विधानसभा का अपना नया भव्य भवन बना, नया हाई कोर्ट भवन का निर्माण हुआ, लाखो युवाओं को नौकरियाँ दी गई।

उन्होंने कहा कि इस बार जब झारखंड में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी तो हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों से वादा किया था कि 1932 आधारित स्थानीय नीति बना कर युवाओं को हर वर्ष 5 लाख नियुक्ति देंगे, बेरोजगारी भत्ता हर महीने 5000 और 7000 रुपया देंगे, हर गृहणी को ₹2000 हर महीना चूल्हा खर्चा देंगे, सभी अनुबंधकर्मी को स्थायी करेंगे। लेकिन आज क्या स्थिति है यह किसी से छिपी हुई नही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखण्ड के विकास को गति दी और 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी दिवस मनाने का संकल्प लिया, शहीद अल्बर्ट एक्का के नाम पर एक द्वीप का नामकरण किया, झारखंड की तत्कालीन आदिवासी राज्यपाल को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कहती है कि भाजपा संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सच तो यह है कि भाजपा ने ही बाबा साहेब के सम्मान में पंच तीर्थ बनाया। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो संविधान की रक्षा करना जानती है।

उन्होंने झारखंड के परिपेक्ष्य में कहा कि जिस तरह से आज राज्य के कई जिलों की डेमोग्राफी बदली है उससे लगता है कि यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर मुस्लिम समुदाय को खुश करना चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्तओं से कहा कि जब तक भारत मे हिन्दू बहुसंख्यक है तब तक देश सुरक्षित है और जब तक भारत मे भाजपा है तब तक ही देश का संविधान सुरक्षित है। जिस दिन हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे उस दिन देश की माटी, बेटी, रोटी सुरक्षित नही रहेगी। इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ और दोगुनी ताकत से झारखण्ड में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाए तभी झारखण्ड सुरक्षित होगा और यहाँ की जनता विकासशील होगी।

Related posts

Vedanta ESL Steel Limited organises #RunForZeroHunger Walkathon in Bokaro

admin

बोकारो : समर्पण रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

admin

कसमार : किशोरियों का नेतृत्व विकास के लिए कौशल बढ़ाना जरूरी है।

admin

Leave a Comment