झारखण्ड राँची

झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरू पर्व को लेकर निर्धारित कर दी आतिशबाजी का समय

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित कर दी है। इन तीनों पर्व पर दो घंटे तक आतिशबाजी की जा सकेगी, जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर मात्र 35 मिनट तक आतिशबाजी करने का समय तय किया गया है। बोर्ड द्वारा तैयार दिशा-निर्देश के अनुसार, दीपावली की रात को आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी।

वहीं छठ के दिन सुबह छह से आठ, गुरु पर्व पर रात आठ से दस और क्रिसमस व नये साल पर 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट से 12:30 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति होगी।

Related posts

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस मनाया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया

admin

आदिवासियों की पारम्परिक-धार्मिक ज़मीन की रक्षा के लिए सरना धर्म न्यास बोर्ड का गठन आवश्यकता: शिल्पी नेहा

admin

सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment