झारखण्ड राँची

झारखण्ड राज्य समन्वय समिति के सदस्य बनाए गए केशव महतो “कमलेश”

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय), झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वंदना दादेल ने राज्यपाल के आदेश उपरांत बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखण्ड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किए गए हैं और इनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

विदित हो कि राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएँ तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतू राज्य सरकार द्वारा यह झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष, पाँच सदस्य, दो विशेष आमंत्रित सदस्य एवम एक आमंत्रित सदस्य थे।

झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनयन किए जाने पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उराँव, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, धीरज प्रसाद साहू, अभिलाष साहू, सतीश पौल मुजनी, राकेश सिन्हा, रमा खलखो, सुल्तान अहमद खान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, मदन मोहन शर्मा, राजन वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय पाण्डेय, सोनल शांति, गजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Related posts

राँची: पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर, आलोक दूबे सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि

admin

आदिवासियों के सामाजिक धार्मिक एवं रैयती जमीन की लूट के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग को लेकर उपायुक्त कार्यालय घेरेगा आदिवासी संगठन

admin

सीसीएल में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

admin

Leave a Comment