कसमार झारखण्ड बोकारो

टांगटोना पंचायत भवन में किशोरियों और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत भवन में शुक्रवार को एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सेविका, सहिया, महिला समूह की सदस्याएं और अभिभावक शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं से जुड़े मुद्दों जैसे घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, बाल विवाह की रोकथाम और सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर चर्चा करना था।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए टांगटोना पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी ने कहा कि “किशोरियों और महिलाओं को अपने हक और अधिकारों के लिए आगे आना होगा। सभी को मिलकर हर प्रकार की हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।” उन्होंने किशोरियों से अपने करियर और जीवन को संवारने के लिए इस समय को गंभीरता से लेने की अपील की।

सहयोगिनी संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने जानकारी दी कि संस्था कसमार प्रखंड के 30 गांवों में किशोरियों और युवा महिलाओं के नेतृत्व विकास, संचार कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन कौशल को विकसित करने के लिए कार्य कर रही है।
उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, कन्यादान योजना, स्कॉलरशिप, साइकिल योजना, स्वरोजगार और कौशल विकास योजना से जोड़ा जा रहा है।

एनिमेटर रेखा देवी ने बताया कि किशोरियों के समूह बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं हिंसा की रोकथाम को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर रेखा देवी, संगीता देवी, संध्या देवी, किरण देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी, कुमारी अनिता, अनु कुमारी, आशा कुमारी, गुड़िया देवी, सुरधानी कुमारी, सुमा देवी, होलिका देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

यह पहल पंचायत स्तर पर महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Related posts

राज्यपाल ने दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

admin

चांसलर पोर्टल की समस्याओं को लेकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल से की मुलाकात

admin

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर आदरणीय किरण यादव, प्राचार्य, DAV नीरजा सहाय, राँची ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

Leave a Comment