झारखण्ड राँची राजनीति

ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 207वीं जयंती मनाई गई

एचईसी प्रबंधन को शहीद के सम्मान में कार्य करने की दिशा पर करना होगा काम: अजय नाथ शाहदेव

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 207वीं जयंती अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केन्द्र के तत्वधान में हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ के प्रांगण में ठाकुर निवास बडकागढ़ जगन्नाथपुर में अमर शहीद के आदमकद प्रतिमा पर 9:30 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं सेक्टर 2 में शाम के 5:00 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव का स्वागत अमर शहीद के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने पुष्पगुछ देकर किया। सर्वप्रथम स्मारक स्तंम्भ मे जाकर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मेदांता हास्पिटल से आए कुलदीप जी, डॉ प्रतिमा कुमारी और पुरे टीम का स्वागत किया गया।
इसके उपरांत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ अजय नाथ शाहदेव ने किया।

अजय नाथ शाहदेव ने मेदांता से आए हुए डॉक्टरों से बात किया और धन्यवाद दिया ।

अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव वीर स्वतंत्रता सेनानी और झारखण्ड के छोटानागपुर राज परिवार के माटी पुत्र ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई। आज सरकार को चाहिए कि शहीद के परिवार के सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, रोजगार, शहीद के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए। स्मारक स्थल के सुंदरीकरण करने एवं शहीद के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव को हर सम्भव मदद करने की बात कही। उन्होने वृहत पैमाने मे चिकित्सा शिविर लगवाने की बात कही।

साथ ही अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की भूमि पर एचईसी कारखाना का निर्माण हुआ और वे एचईसी के प्रथम विस्थापित हुए। आज उनके परिवार को जो सम्मान एच ई सी को देनी चाहिए वो नही देपा रही हैं। एच ई सी प्रबंधन को शहीद के सम्मान में कार्य करने की दिशा पर काम करना चाहिए। उन्होने कहा कि एच ई सी कारखाना को बचाने के लिए सभी विस्थापित भाईयो को एक होने को कहा। उन्होने एच ई सी को बचाने और कामगारो के लिए कहा कि हम केंद्र में एच ई सी को सहायता दिलाने और सुचारू रुप से चलाने की बात करेंगे।

इस सभा के संचालन गुप्तेशवर सिंह ने कहा कि 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा की सरकार ने झारखण्ड सेनानी कोष का निर्माण झारखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के उत्थान हेतु बनाया गया परन्तु आज यह मृत्यु प्राय बनकर रह गया। इस कोष को पुर्नगठित करने की बात कही ।

संतोष राय ने कहा कि बडकागढ़ की भूमि पर बना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नामांकरण अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर होना चाहिए जिसके लिए वे अजय नाथ शाहदेव से बात किया।

वही अध्ययन केंद्र के मुख्य संरक्षक इंदर गोप ने शहादत स्मारक स्तंभ के सुंदरीकरण के लिए कहा।
वही केंद्र सदस्य सुधीर सिंह ने कहा कि सरकार को अमर शहीदों की जीवनी को पाठक्रम में शामिल करना चाहिए जिससे आज के पीढ़ी को उनके देश प्रेम और बलिदान की जानकरी मिल सके।

वही सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अध्ययन केंद्र का प्रतिनिधि मण्डल मिलकर उन्हें शहीदों की मांग को पहुँचाने का काम करेगी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी (प्रपोता) एवं जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक (सेवाइत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने किया।

इस कार्यक्रम का सह संचालन अनील सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन चंदन कविराज ने किया। अध्ययन केंद्र के द्वारा लागाए गए नि:शुल्क चिकित्सा केन्द्र के लिए मेदांता हास्पिटल के चिकित्सकों को धन्यवाद दिया ।

इस कार्यक्रम में अजय नाथ शाहदेव, ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, इंदर गोप, सुधीर कुमार, अनील सिंह , परवेज खलीफा, चंदन कविराज, अनिल कुमार सिंह, सीताराम ओहदार, सुधीर सिंह, ओमप्रकाश, हरीश चौधरी, सोमा मुण्डा, एतवा उराँव, बेबी कश्यप, कोशल्या देवी, सुनता देवी आदि शामिल हुए।

Related posts

दक्षिण झारखण्ड संभाग प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामगढ़ ओवर ऑल चैम्पियन

admin

पाकरटाँड़ के कोबांग में आयोजित हॉकी मैच के दौरान झापा प्रमुख एनोस एक्का पर हुआ हमला, अंशु लकड़ा एक्का ने बताया राज्य सरकार की साजिश

admin

Vedanta ESL Steel Limited Launches Millet-Based Nutri-Shake Distribution Program in Bokaro for Rashtriya Poshan Maah

admin

Leave a Comment