Uncategorized

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता, 31 जनवरी तक प्रविष्टियाँ

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : डाक विभाग, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए “ढाई आखर – राष्ट्रीय स्तरीय पत्र लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में हस्तलिखित पत्र लेखन की परंपरा को बढ़ावा देना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम “मेरे आदर्श को पत्र” रखी गई है। प्रतिभागियों को अपना हस्तलिखित पत्र दी सीपीएमजी , मेघदूत भवन, डोरंडा एच पी ओ बिल्डिंग, डोरंडा, राँची –834001 के नाम भेजना होगा। प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित होगी, जिसमें 18 वर्ष से कम एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी इनलैंड लेटर कार्ड (500 शब्द तक) तथा A4 साइज पेज (1000 शब्द तक) में भाग ले सकते हैं। विजेताओं को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर ₹50,000 तक के नकद पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। सभी प्रविष्टियाँ 31 जनवरी 2026 तक फिलैटेली ब्यूरो, रांची जीपीओ में जमा करनी होंगी।

Related posts

वर्तमान की सरकार को राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए कार्य करना था, पर उस दिशा में बिलकुल नाकाम साबित हुई: सुदेश महतो

admin

भगवान बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुण्डा का निधन, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

admin

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

Leave a Comment