झारखण्ड राँची

डीआरयूसीसी बैठक में यात्री सुविधा पर जोर, चैंबर ने दिए कई सुझाव

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रेल मंडल के डीआरयूसीसी की बैठक डीआरएम करूणा निधि सिंह की अध्यक्षता में हटिया डीआरएम कार्यालय में हुई। बैठक में झारखंड चैंबर प्रतिनिधि संजय अखौरी ने नई ट्रेनों की शुरुआत, ठहराव बढ़ाने, कोच सुधार, वरिष्ठ नागरिकों को रियायत और दिव्यांग यात्रियों के लिए निःशुल्क सुविधा बहाल करने की मांग की।

चैंबर ने राँची से जयपुर, लखनऊ, वाराणसी, पुरी, दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों पर नई वंदे भारत व सुपरफास्ट ट्रेनों की शुरुआत का सुझाव दिया। डीआरएम ने कई प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया और बताया कि दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए राँची से विभिन्न शहरों के लिए 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Related posts

सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में डीपीएस बोकारो के तीन विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में

admin

डीपीएस बोकारो के तबला शिक्षक मयंक को मिला भारतीय गौरव सम्मान

admin

कसमार : 55 रैयतों को मिला मुवावजा नोटिस

admin

Leave a Comment