झारखण्ड राँची

डीएवी गांधीनगर के छात्रों ने बालविवाह मुक्त भारत के लिए निकाली शोभायात्रा


राँची (खबर आजतक) : डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के छात्रों द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कक्षा पाँचवीं से नवमी तक के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी शामिल हुए। शोभायात्रा गांधीनगर कॉलोनी, कांके रोड, सीएमपीडीआई सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। छात्र-छात्राएं पंक्तिबद्ध होकर हाथों में सूक्तियां लिखी तख्तियां लिए नारे लगाते और गीत गाते हुए समाज को जागरूक करते नजर आए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण की आयु में बालविवाह कराना सामाजिक अपराध है, जो प्रतिभा को कुंठित करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ललपनिया दौरा, आदिवासी पीड़ितों से मिले, आंदोलन का दिया सुझाव

admin

डीएवी सेक्टर- 6 के विज्ञान संकाय के छात्र आदर्श चंद्र तिवारी 96 % अंक प्राप्त कर बने विद्यालय टॉपर

admin

आशा किरण बारला ने जताया कोल इंडिया प्रबंधन का आभार

admin

Leave a Comment