झारखण्ड राँची

डीएवी नेशनल गेम्स का रंगारंग समापन, बिहार-सिक्किम ओवरऑल चैंपियन


राँची : रांची में तीन दिवसीय डीएवी नेशनल गेम्स का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। 177 अंकों के साथ बिहार और सिक्किम जोन संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन बने, जबकि हरियाणा 107 अंकों के साथ दूसरे और झारखंड 91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। हॉकी में हरियाणा ने अंडर-14 व अंडर-17 तथा पंजाब ने अंडर-19 वर्ग का खिताब जीता। हरियाणा के चिराग राणा अंडर-17 के बेस्ट एथलीट बने, वहीं हिमाचल के सूर्या ठाकुर अंडर-19 और अंडर-14 के सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने खेलों को अनुशासन और समानता का माध्यम बताया। कार्यक्रम में देशभर से आए 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Related posts

गोमिया के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो की अंबागढा में अंत्येष्टि, लंबोदर महतो ने दिया कंधा

admin

नवनामांकित छात्रों का चिन्मय विद्यालय मे भव्य स्वागत किया गया…

admin

चिन्मय विद्यालय बोकारो की वर्षा कुमारी को यूपएससी 2022 में 353वा रैंक।

admin

Leave a Comment