खेल झारखण्ड राँची

डीएवी नेशनल गेम्स: दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का दमखम, एथलेटिक्स व हॉकी में कड़ा मुकाबला


रांची : डीएवी नेशनल गेम्स के दूसरे दिन खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल और रोलर स्केटिंग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
हॉकी अंडर-14 में हरियाणा ने पहला और झारखंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स अंडर-17 में लंबी कूद व ट्रिपल जंप में बंगाल के राज मंडल छाए रहे, जबकि 1500 मीटर में मध्यप्रदेश के अविनाश सिंह ने बाजी मारी। 4×400 मीटर रिले में बिहार प्रथम रहा।
अंडर-14 वर्ग में भी बिहार, राजस्थान और हरियाणा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोलर स्केटिंग अंडर-17 में हरियाणा प्रथम रहा। फुटबॉल अंडर-17 का फाइनल झारखंड व हरियाणा के बीच खेला जाएगा।

Related posts

“गोंदलपुरा से अडानी वापस जाओ” की माँग लेकर विधानसभा में धरने पर बैठीं विधायक अंबा प्रसाद

admin

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान करने के संदर्भ में बैठक

admin

तेनुघाट इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी की मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

admin

Leave a Comment