खेल झारखण्ड बोकारो शिक्षा

डीएवी सेक्टर-6 की छात्राओं को राज्य स्तरीय
झारखंड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक

बोकारो (ख़बर आजतक): डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 बोकारो की 3 छात्राओं ने तीसरी झारखंड महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक एवं रजत पदक प्राप्त किए । इस खेल में वेट ग्रुप-40 में श्रुति महतो ने स्वर्ण पदक जीता वही वेट ग्रुप-44 में कुमारी आकांक्षा ने स्वर्ण पदक व पृषा शाह ने रजत पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया । इस खेल का आयोजन झारखण्ड ताइक्वांडो समिति के अधीन 11-12 जनवरी को धनबाद में सम्पन्न हुआ । डीएवी की प्रार्थना सभा में प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है । खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है । विद्यार्थियो में सकारात्मक सोच व टीम वर्क की भावना का विकास होता है । इस मौके पर सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद थे ।

Related posts

आसनसोल रेल मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में ‘हिंदी कुंजीयन प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न

admin

रक्षाबंधन पर राँची डाक मंडल ने शुरू किया विशेष लिफाफे की बिक्री और पोस्टिंग व्यवस्था

admin

मुरुपिरी पंचायत के चाया गांव में मृतकों के परिजनों से मिले विधायक सुरेश बैठा

admin

Leave a Comment