गोमिया झारखण्ड बोकारो

डॉ लंबोदर महतो को महिला दीदियों की ओर से हस्त निर्मित पूजन सामग्री भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

पेटरवार : पेटरवार भारती महिला संघ की ओर से शनिवार को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो को उनके पेटरवार स्थित आवास में दीपावली पर्व के मौके पर महिला दीदियों की ओर से हस्त निर्मित पूजन सामग्री भेंट कर और दीपावली की शुभकामनाएं दी। बता दे कि भारती महिला संघ व जे एस एल पी एस की ओर से संचालित प्लास नामक संस्था में कार्य कर रही महिला दीदियों ने अपने हाथों से पूजन सामग्री तैयार की थी जिसे शनिवार को विधायक को समर्पित किया गया।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रेणुका देवी सहित शांति देवी, सुप्रिया देवी, सुजीत मुंडा, रंजीत कुमार महतो, गुड़िया देवी, लखन महतो, सोनाली देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

बोकारो :+गुरुजी स्वामी तेजोमयानंद जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

Nitesh Verma

धनबाद : जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः उपायुक्त

Nitesh Verma

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले संजय सेठ

Nitesh Verma

Leave a Comment