झारखण्ड धनबाद

ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्यों के लिए डीटीओ ऑफिस आए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

धनबाद:- जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्यों के लिए आए हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा लोगों को यातायात नियम, सुरक्षित तरीके से वाहन चालने के नियम, हेलमेट का महत्व, सीट बेल्ट लगाने के फायदे, नियंत्रित गति, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं ओवरटेकिंग के नुकसान, गुड सेमेरिटन एवं गोल्डेन आवर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।इस कार्यक्रम में डीआरएसएम सुनील कुमार, आरईए अभिषेक कुमार सिन्हा तथा आइटी सहायक देवेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो : निर्दलीय प्रत्याशी मसकुर आलम सिद्दीकी सहित सैकड़ो लोगो ने थामा कांग्रेस का दामन

admin

झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

admin

सतीश झा ने संभाला सीएमपीडीआई के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

admin

Leave a Comment