झारखण्ड बोकारो राजनीति

तेलीडीह चास से निकलेगा आजसू का विशाल जुलूस, 5000 से अधिक नए सदस्य लेंगे पार्टी की सदस्यता

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरुवार को आजसू पार्टी के बोकारो कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो के तेलीडीह, चास स्थित आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि बोकारो जिले के विभिन्न पंचायतों से 5000 से अधिक लोग आजसू पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं, जो आगामी मिलन समारोह में शामिल होंगे।

जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने कहा कि इस मिलन समारोह में हजारों की संख्या में महिलाएं भी भाग लेंगी, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक रूप लेगा।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक महतो ने जानकारी दी कि उनके तेलीडीह, चास स्थित आवासीय कार्यालय से हजारों कार्यकर्ता गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और झंडा-बैनर के साथ जुलूस की शक्ल में मिलन समारोह के लिए रवाना होंगे।

इस प्रेस वार्ता में संतोष महतो, सचिन महतो, बंकु बिहारी सिंह, बबलू महतो, पीयूष चौधरी, करण महतो, मिथिलेश महतो, अभय शर्मा, ज्योति लाल महतो, अमर पाल, मोहित सिंह, अर्जुन महतो, गायत्री देवी, प्रफुल्ल महतो, माणिक महतो, गौतम स्वर्णकार, शीलू गोप, मनोज साह, अमित कुमार, राजेश कुमार, नवीन सिंह, सपन चौधरी, शक्ति महतो, अभिषेक महतो, राजेश बावरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related posts

शहीद शक्तिनाथ के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सुदेश महतो

admin

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का काँग्रेस और हेमन्त सरकार पर तीखा हमला, कहा – झारखण्ड में आपातकाल से भी भयावह स्थिति

admin

मेकॉन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 53 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

admin

Leave a Comment