जानकारी झारखण्ड राँची

दाना साइक्लोन का कल से राज्य से दिखेगा असर, कोल्हान क्षेत्रों में ज्यादा प्रभावी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): दाना साइक्लोन का असर शुक्रवार से राज्य मे दिखने लगेगा। इस साइक्लोन का असर मुख्यतः कोल्हान क्षेत्र मे ज्यादा होगा। मौसम केन्द्र से मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द के अनुसार कोल्हान क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऐसे मे कोल्हान मे भारी से भारी बारिश और गर्जन होने की संभावना है। जबकि राज्य के मध्यमी क्षेत्र जैसे राजधानी राँची, लोहरदग्गा, रामगढ़, खूँटी, जमशेदपुर, गुमला समेत कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं इन इलाकों मे माध्यम से भारी बारिश और गर्जन होने की संभावना है। इस साइक्लोन का असली प्रभाव झारखण्ड मे 25 और 26 अक्टूबर को होने की आशंका है। जबकि 28 अक्टूबर को बदल साफ होने की आशंका है।

Related posts

झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन को सत्य अमर लोक द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

admin

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे का सशक्त करने की दिशा मे लोकतांत्रिक कदम : अन्नपूर्णा देवी

admin

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण

admin

Leave a Comment