झारखण्ड दुर्घटना धनबाद बोकारो

दामोदर नदी में स्नान करने गए छह युवक डूबे, चार के शव बरामद, दो की तलाश जारी

बोकारो (ख़बर आजतक) : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को दामोदर नदी में स्नान करने गए छह युवकों में से चार की मौत हो गई, जबकि दो अब भी लापता हैं। यह घटना महुदा थाना क्षेत्र के तेलमुचो घाट के पास हुई। गुरुवार को स्थानीय गोताखोरों और रांची से आई एनडीआरएफ टीम ने संयुक्त रूप से चार शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान भूली निवासी विजय यादव, रोहन उर्फ गोलू, अनीश यादव तथा बाघमारा के भीमकनाली निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सुमित राय (17) और सनी चौहान (21) अब भी लापता हैं।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और प्रभावी बचाव अभियान की मांग की। उनका आरोप है कि अवैध रेत खनन से नदी की गहराई और प्रवाह बदल गया है, जिससे डूबने की घटनाएँ बढ़ रही हैं।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और लापता युवकों की खोज तेज करने का आश्वासन दिया।

Related posts

यूथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया बोकारो यूनिट का चुनाव सम्पन्न

admin

नीट यूजी 2025 में चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्रों ने दिखाया दमखम, 15 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार सफलता, तनीषा बनीं टॉपर

admin

रमेश सिंह की अध्यक्षता में राज्यपाल से मिला चन्द्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का शिष्टमंडल, दुर्गोत्सव में आगमन हेतू किया आमंत्रित

admin

Leave a Comment