झारखण्ड राँची

दावोस के लिए झारखण्ड चैम्बर अध्यक्ष व महासचिव रवाना, एयरपोर्ट पर उत्साहपूर्ण विदाई

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक 2026 में भाग लेने के लिए झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दावोस (स्विट्ज़रलैंड) रवाना हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि दावोस में झारखण्ड की औद्योगिक, खनिज, ग्रीन एवं रिन्यूएबल एनर्जी की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। महासचिव रोहित अग्रवाल ने इसे उद्योग जगत के लिए गौरव का क्षण बताया।
राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि वैश्विक मंच पर झारखण्ड की भागीदारी से राज्य की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी। एयरपोर्ट पर चैम्बर सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

जन्म जयंती पर याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

admin

विद्युतकर्मी विक्रम कुमार सिंह विद्युत स्पर्श आघात से दुर्घटना का हुआ शिकार, रामप्यारी हॉस्पिटल में कराया भर्ती

admin

झारखंड चुनाव में बीजेपी गठबंधन को मिलेगी बढ़त, मैटराइज सर्वे ने पेश किए आंकड़े…

admin

Leave a Comment